एलिवेटेड ब्रिज के काम में ढिलाई पर निर्माण एजेंसी पर 20 लाख का जुर्माना, 3 दिन में सुरक्षा दुरुस्त हो

भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मंगलवार को निर्माणाधीन बैरागढ़ एलिवेटेड ब्रिज का निरीक्षण किया. एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण में देरी और सुरक्षा व्यवस्था में कमी पर नाराजगी जताई. मौके पर अव्यवस्थाएं मिलने पर निर्माण एजेंसी पर अनुबंध के अनुसार 20 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए. इस दौरान मौके पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे.मंत्री ने कहा कि ब्रिज का काम अब मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा किया जाए. निर्माण स्थल की सभी कमियां और सुरक्षा व्यवस्था तीन दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए. काम की निगरानी के लिए पर्ट चार्ट के आधार पर साप्ताहिक माइक्रो प्लान तैयार होगा. मुख्य अभियंता हर सप्ताह निर्माण की समीक्षा करेंगे और हर 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट मंत्री को दी जाएगी.

 

Next Post

चिकित्सकों के 60 पद स्वीकृत, 37 पर ही पदस्थापना

Wed Sep 23 , 2026
सीधी: जिला चिकित्सालय सीधी में स्वीकृत पद के अनुसार चिकित्सकोंं की पदस्थापना न होने से मरीजों का उपचार पूरी तरह से प्रभावित है। जिला चिकित्सालय में केवल सामान्य मरीजों का उपचार करने की व्यवस्था बनाई गई है। यदि मरीज की हालत गंभीर सामने आई तो उसे सीधे मेडिकल कॉलेज अस्पताल […]

You May Like