भोपाल। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर और विधायक भगवानदास सबनानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया था।
तस्वीरें भोपाल की हैं… जहां बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतर आए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर और विधायक भगवानदास सबनानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।
प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद थी। कांग्रेस कार्यालय के दोनों प्रवेश द्वारों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
प्रदर्शन के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया गया तो हड्डी-पसली एक कर दी जाएगी।
वहीं, प्रदर्शन के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बीजेपी फिलहाल कांग्रेस को चेतावनी देने आई थी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का रवैया नहीं बदला तो आगे इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
