हिरन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

रीवा। रीवा जिले के वन परिक्षेत्र गुढ़ के बदवार वीट के पोखरा पहाड़ में 25 अक्टूबर को 5 आरोपियो द्वारा हिरन का शिकार किया गया था. जिसमें वन विभाग बीट गार्ड आशुतोष पाण्डेय सहित लोकेश निरापुरे वन मंडल अधिकारी हितेश खण्डेलवाल उप वन मंडल अधिकारी अंबुज नयन पांडेय परिक्षेत्र अधिकारी हरिनाथ दास परिक्षेत्र सहायक गुढ़ एवं अन्य स्टाफ सहित अधिकारियों ने दो आरोपियों सहित मृत हिरन का मांस हड्डी वगैरह जप्त किया है. विभाग ने दो आरोपियों पुरूषोत्तम केवट नि. बेला दानी एवं सफीउल्ला खान नि. अमिरती थाना गुढ़ को गिरफ्तार किया है. जबकि दो आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है.

Next Post

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Sun Oct 26 , 2025
रीवा। द्वारिका और सोमनाथ तीर्थस्थान की यात्रा के लिये रीवा रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया. विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता एवं अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय ने गत रात्रि तीर्थदर्शन ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. […]

You May Like

मनोरंजन