अनियंत्रित होकर पलटी बस, यात्री घायल

सतना: एन-30 में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिसमें बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि बस पलटने के दौरान विद्युत पोल टूट गया। जिसमें 33 केवी का करंट दौड़ रहा था। मौके पर पहुंची अमरपाटन पुलिस ने सूझ बुझ के साथ करेंट तारों को देखते हुए घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा गया जहां से सतना रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार की रात्रि 02 बजे के दरमियान मैहर के अमरपाटन थाना अंतर्गत झिन्ना नाला बाईपास के पास अनियंत्रित होकर बस यूपी 50सीटी1368 पलट कर नीचे गड्ढे में चली गई ।बस में पचास से ज्यादा यात्री सवार थे। बस उत्तरप्रदेश मऊ से महाराष्ट्र नागपुर जा रही थी। जिसमें बैठे दस यात्रियों को गंभीर चोटें आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अमरपाटन के पी त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंच कर रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को एक एक कर बस के बाहर निकाला और घायलों को 108 एंबुलेंस से अमरपाटन अस्पताल भेजा । जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। अभी भी कुछ घायल यात्री घटनास्थल पर इलाज के इंतजार में बैठे हुए हैं और उनका समान बस के अंदर ही फंसा हुआ है बस मालिक की तरफ से अभी कोई सहायता नहीं दी गई है।

Next Post

मैहर जिले के बंशीपुर में चाचा ने किया जानलेवा हमला, भतीजे की मौत

Sun Jun 8 , 2025
सतना: मैहर जिले के बंशीपुर अमिलिया गांव में शनिवार की सुबह 11 बजे किसी बात को लेकर चाचा ने भतीजे आशिक रावत पर कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर दिया, जिससे भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजन मैहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने इलाज […]

You May Like