अस्पताल विवाद: गैरतगंज के दो भाजपा नेताओं को जेल वारंट

रायसेन: गैरतगंज सिविल अस्पताल में मरीजों को समय पर इलाज न मिलने और प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर हुए विवाद ने बड़ा मोड़ ले लिया है। न्यायालय ने नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन के खिलाफ डॉक्टर अनिष्ट लाल के साथ मारपीट के मामले में सोमवार शाम जेल वारंट जारी किया।

पुलिस द्वारा चालान पेश किए जाने के बाद दोनों नेताओं की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें बेहोशी की हालत में रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता इस बात से जाहिर होती है कि इस विवाद के चलते शहर का स्वास्थ्य प्रशासन भी सुर्खियों में आ गया है।

नकारी के अनुसार, झड़प तब शुरू हुई जब अस्पताल में मरीजों को समय पर इलाज न मिलने पर बीएमओ डॉ. अनिष्ट लाल और नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। बाद में यह विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Next Post

मंत्रिपरिषद की बैठक वंदे मातरम के गायन के साथ शुरू

Tue Oct 14 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है। बैठक का शुभारंभ सभी मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ किया गया। मुख्यमंत्री ने बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करने और आगामी नीतियों पर चर्चा का […]

You May Like