शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक टूटा

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 250.48 अंक (0.30 फीसदी) टूटकर 83,627.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 57.95 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 25,732.30 अंक पर रहा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियलिटी, फार्मा, तेल एवं गैस, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। आईटी, बैंकिंग, मीडिया और रसायन समूहों के सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट और एलएंडटी में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडिगो के शेयर भी लगभग दो फीसदी टूटे। मारुति सुजुकी, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स और बीईएल के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा गिरे। एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनीलिवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। इटरनल का शेयर सवा तीन फीसदी की बढ़त में बंद हुआ। टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। टीसीएस में भी लगभग एक प्रतिशत की तेजी रही। एनएसई में मझौली कंपनियों के सूचकांकों में गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.30 प्रतिशत गिर गया। छोटी कंपनियों के स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.60 प्रतिशत की तेजी रही।

Next Post

ईरान के साथ मात्र 168 करोड़ डॉलर का है भारत का द्विपक्षीय व्यापार

Tue Jan 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) ईरान के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार महज 168.30 करोड़ डॉलर है, और इसमें व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में ईरान को 124.12 करोड़ डॉलर का निर्यात किया। यह […]

You May Like

मनोरंजन