भोपाल। दिल्ली में कल यानी 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली… और इस शक्ति प्रदर्शन के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली के लिए मध्यप्रदेश से करीब 1 लाख कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य सामने आया है। खास बात तो यह है कि ग्वालियर-चंबल से सबसे ज्यादा लोग भागीदारी दे रहे है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत दूसरे संभागों से सैकड़ों कारों का काफिला रवाना हो चुका है।
वहीं इस संबंध में हमने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से भी बात की तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस की तैयारी पूरी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि कांग्रेस अपने तय लक्ष्य के मुताबिक कितने कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचा पाती है।
