बुरहानपुर:नेपानगर पुुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की थी.पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा द्वारा महिला संबंधी अपराधों में तत्काल एफआईआर दर्ज करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी एवं त्वरित निराकरण संबंध मे निर्देश दिये थे.
25 अक्टूबर को फरियादिया सविता पति अशोक वाडिले (35) निवासी मनोज टाकिज नेपानगर ने रिपोर्ट की थी कि उसकी ननद रेखा पति अशोक जाति भोई उम्र 36 साल निवासी संजय नगर के साथ उसके पति अशोक पिता सुरेश ने मारपीट की है, जिससे वह बेहोश हालात मे सीएचसी नेपानगर मे भर्ती किया है. उसके सिर व आंखे एवं शरीर में चोटें आई है. पुलिस ने बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया.
घायल रेखा बाई के कथनों हेतु तत्काल जिला अस्पताल बुरहानपुर रैफर होने से ड्युटी डॉक्टर से संपर्क किया गया. डाक्टर द्वारा रेखा बाई कथन देने योग्य नहीं होना बताया. घायल रेखा की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसके पति आरोपी अशोक पिता सुरेश निवासी संजय नगर को तत्काल हिरासत में लिया गया. 25 अक्टूबर की रात रेखा की मृत्यु हो गई. इसके बाद आरोपी के विरुध्द हत्या करने की धारा का ईजाफा किया गया और गिरफ्तार किया गया. न्यायालय ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया. कार्रवाई में निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, उनि शहाबुद्दीन कुरैशी, सउनि सुनील दुबे, सैनिक 143 विजय की सराहनीय भूमिका रही ।
