श्योपुर:विजयपुर एवं श्योपुर में पैगंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध करते हुए मुस्लिम समाज ने थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की।मुस्लिम समाज ने आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विजयपुर में मुस्लिम समाज ने थाने का घेराव भी किया। दरअसल, वे ग्वालियर के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ की गई आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध कर रहे है।
