कार खरीदी के नाम पर 17 लाख रूपए की ठगी, जांच में जुटी तलैया पुलिस

भोपाल। तलैया थाना इलाके में एक कारोबारी से तीन कार की खरीदी के नाम पर 17 लाख रूपए की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले की शिकायत होने पर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक मुस्तकीम बैग (57) निवासी रेतघाट खुद की एक गैस एजेंसी चलाते हैं. मुस्तकीम के पहचान के आरोपी मोहम्मद फैज ने बीते जनवरी महीने में तीन कारें अपनी बताते हुए 17 लाख रूपए में उसे बेंची थी. फैज ने कम दाम में और भी कारें मुस्तकीम को दिलवाने का वादा भी किया था. मुस्तकीम का आरोप है कि काम दाम में मिली कारों का फैज ने कोई भी दस्तावेज उसे नहीं दिया था. आरोप है कि 26 अप्रैल को मुस्तकीम के घर के बाहर खड़ी कारों को फैज अपने कई साथियों के साथ उठा ले गया था. सभी कारों की डुप्लीकेट चाबी भी उसके पास थी. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी होने की बात फरियादी की तरफ से कही गई है. हाल ही में अरेरा हिल्स थाना पुलिस की तरफ से कार की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने पर मुस्तकीम ने थाने पहुंचक मामले की शिकायत दर्ज कराई. तलैया थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

कैब चालक के साथ मारपीट तीन कार सवार के खिलाफ केस दर्ज

Fri Jun 19 , 2026
भोपाल। एक कैब चालक के साथ कार सवार तीन लोगों ने जमकर मारपीट कर दी. कैब चालक का आरोप है कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मारी. इसके बाद कार में सवार लोगों ने चालक के साथ मारपीट कर दी. बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों के […]

You May Like