कैब चालक के साथ मारपीट तीन कार सवार के खिलाफ केस दर्ज

भोपाल। एक कैब चालक के साथ कार सवार तीन लोगों ने जमकर मारपीट कर दी. कैब चालक का आरोप है कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मारी. इसके बाद कार में सवार लोगों ने चालक के साथ मारपीट कर दी. बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक फरियादी वैभव मिश्रा (22) निवासी कान्हाकुंज कोलार ने शिकायत दर्ज कराई है. वैभव ने पुलिस को बताया कि वह कैब चालक हैं. गुरुवार को देर रात एक सवारी लेकर वैभव जब आरआरएल ब्रिज के पास पहुंचा था. तभी मिसरोद की तरफ से आ रही कार ने कैब में जोरदार टक्कर मार दी. वैभव ने कार का पीछा किया और एम्स के सामने कार चालक को दबोचा. वैभव का आरोप है कि इस दौरान कार सवार तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

मिसिंग मिस्ट्री: भोपाल में छात्र के लापता होने के 25 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजन परेशान

Fri Jun 19 , 2026
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में रहने वाला एक पिता करीब 25 दिन से अपने 24 साल के लापता बेटे की तलाश कर रहे है. पुलिस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी है. जानकारी के मुताबिक सुमित पटेल नाम का युवक बीते कई दिन से लापता है. […]

You May Like