मिसिंग मिस्ट्री: भोपाल में छात्र के लापता होने के 25 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजन परेशान

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में रहने वाला एक पिता करीब 25 दिन से अपने 24 साल के लापता बेटे की तलाश कर रहे है. पुलिस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक सुमित पटेल नाम का युवक बीते कई दिन से लापता है. सुमित के फोन की अंतिम लोकेशन सुभाष नगर के पास स्थित मंदिर के पास की परिजनों ने बताई है. सुमित का मोबाइल फोन और बैग भी मंदिर से कुछ दूरी पर सूनसान जगह पर पड़ा मिला था. परिजन अब युवक के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं.

मामले की जांच कर रहे प्रधान आरक्षक महेश कुमार ने बताया कि सुमित के परिजनों के सूचना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है. पुलिस लगातार लापता युवक की तलाश कर रही है. राजीव नगर सेमरा निवासी सुमित के पिता सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि बीते 26 मई को उनका बेटा लापता हो गया. सुमित उस दिन अपने परिजनों से दोस्त के साथ बाहर जाने का बोल कर निकला था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया. देर रात को जब सुमित घर नहीं आयो तो परिजनों को चिंता हुई. सभी जगह तलाश करने के बाद परिजनों ने अशोका गार्डन थाने में सूचना दी. पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की. सुरेश ने बताया कि सुमित एक कालेज का छात्र था और अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था. वह पहले एक कंपनी में जाब करता था और बाद में रेपिडो चालक के तौर पर काम करने लगा था. घटना के करीब 25 दिन बीत जाने के बाद भी लापता बेटे की चिंता परिजनों को सता रही है.

Next Post

चावल, गेहूं कड़क, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

Fri Jun 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं में तेजी रही। चीनी की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के […]

You May Like