इंदौर: भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सोमवार को इंदौर आएंगे. खंडेलवाल का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रदेश का पहला शहर इंदौर होगा, जिसका दौरा करेंगे. उनके आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है और आज पार्टी कार्यालय पर बैठक की.स्थानीय भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रैली नहीं निकालने का निर्णग किया है. मुख्य कार्यक्रम विजय नगर चौराहे पर स्थित शुभ कारज गार्डन पर होगा.
प्रकोष्ठ और मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी
खंडेलवाल सुबह 11 30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इंदौर में प्रथम आगमन और कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश को नवाचार मिलने को लेकर किया जा रहा है. नगर अध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ और मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी दी है. कल से सभी नेता उक्त कार्यक्रम केके सफल बनाने में जुट जाएंगे.
Next Post
स्मार्ट सड़क : एमआर 10 मेघदूत पर सड़क धंसी
Sat Jul 5 , 2025
इंदौर:एमआर 10 पर स्मार्ट सड़क धंस गई. इतनी धंस गई है कि पूरी कार उसमे आसानी से समा जाएं. शुक्र है भगवान का कि कोई गड्डे में नहीं गिरा, वरना किसी के घर शोक होता और निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधि लीपापोती कर रहे होते!आज शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क एमआर […]

You May Like
-
12 months ago
नकली सॉफ्ट ड्रिंक की छापेमारी कर सैंपलिंग की