गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पुलिया से गिरा, चार घायल

शिवपुरी: शिवपुरी से गुना की ओर जा रहा एलपीजी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक लुकवासा चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित लुकवासा के पास पुलिया में गिर गया। हादसे में ट्रक में सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें कोलारस स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है। ट्रक पुलिया से गिरकर उल्टा पलट गया और उसमें भरे गैस सिलेंडर बिखर गए।

पुलिया में भरे पानी के कारण ट्रक का केबिन डूब गया, जिससे ड्राइवर सोनू खान, हेल्पर सोनू धाकड़ और सवार शाहरुख व गोल्टी केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही लुकवासा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हादसे में हेल्पर सोनू धाकड़ को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।

Next Post

ग्वालियर में चलेंगी 60 मिडी बसें, 10 रूटों पर होगा आना-जाना

Wed Aug 13 , 2025
ग्वालियर: पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 60 मिडी ई बसें शहर में आ रही है। ये 10 रूटों पर चलेंगी और लोगों को राहत देंगी।पीएम ई-बस योजना के तहत निगम को ये ई-बस मिलने वाली हैं। ये 9 मीटर की लंबी मिडी ई-बस होंगी, जो संकरे मार्गों से भी होकर गुजर […]

You May Like