बम की अफवाह फैलाने वाला व्यक्ति गोवा से गिरफ्तार

मुंबई, 12 फरवरी (वार्ता) बांद्रा रेलवे पुलिस की एक टीम ने मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गोवा से 40 वर्षीय एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन के लैंडलाइन पर एक मोबाइल फोन से एक फर्जी कॉल आई, जिसमें धमकी दी गई कि चेंबूर स्टेशन को उड़ा दिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक कॉल करने वाले का नंबर गोवा का पाया गया। रेलवे पुलिस की एक टीम को गोवा भेजा गया और स्थानीय पुलिस की मदद से उन्होंने गोवा में मजदूर के रूप में काम करने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जब आरोपी ने फोन किया तो वह शराब के नशे में था। वह कोल्हापुर के रहने वाले हैं और पिछले चार साल से अपने परिवार के साथ गोवा में रह रहा हैं।

कॉल मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते ने चेंबूर स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला।

Next Post

माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर योगी ने दी शुभकामनाएं

Wed Feb 12 , 2025
लखनऊ, 12 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उन्होंने भगवान श्री हरि से सबके सुख-समृद्धि व सौभाग्य तथा मां गंगा-यमुना-सरस्वती […]

You May Like

Play sound