मुलताई। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे तीसरे जल गंगा संवर्धन अभियान का गुरुवार को ताप्ती तट स्थित राम मंदिर मे नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, सीएमओ वीरेंद्र तिवारी पार्षद महेंद्र जैन,अजय यादव द्वारा किया गया. इस अवसर मां ताप्ती के छाया चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। अतिथियों द्वारा अभियान के तहत नए एवं पुराने जल स्रोतों के रख रखाव एवं साफ सफाई कराने एवं समस्त सरकारी भवनो मे वाटर हार्वेस्टिंग कराने,ताप्ती सरोवर के जल स्त्रोतो से अतिक्रमण हटाने की बात कही। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर एवं एसडीएम राजीव कहार नए जल संरक्षण एवं स्वच्छ्ता पर अपने विचारों रखते हुए लोगो को जागरूक किया। वहीं
वहीं ताप्ती सरोवर के घाटों सहित शनि तालाब के पास जलस्त्रोतो की साफ सफाई कर जनता को जल संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम मे उपयंत्री योगेश अनेराव, महेश त्रिवेदी, अर्जुन पिपले सहित बड़ी संख्या मे नगरपालिका के कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
बस स्टैंड पर किया प्याऊ का शुभारम्भ
स्वच्छ्ता अभियान के बाद नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, एसडीएम राजीव कहार,तहसीलदार संजय बरैया, सीएमओ वीरेंद्र तिवारी पार्षद महेंद्र जैन,अजय यादव द्वारा ग्रीष्मकाल मे लोगो को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बस स्टैंड पर शहीद स्तम्भ के सामने प्याऊ का शुभारम्भ भी किया। जिससे आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके।
