जबलपुर: रायसेन के धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ बेलबाग पुलिस ने गुरूवार को दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। बुधवार को पीडि़ता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुद पर पेट्रोल छिडक़कर आत्मदाह की कोशिश की थी।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेलबाग थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला निवासी युवती (26) को रायसेन निवासी सौरभ जाटव 25 वर्षीय ने प्रेम जाल में फंसा लिया था।
आरोपित पीडि़ता का रिश्तेदार है। जिसके चलते वे पीडि़ता के घर आता था । सौरभ शादी का झांसा देकर करीब 6 साल से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवती को पता चला कि युवक दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया और शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया और उसे छोड़ दूर बना ली थी। पीडि़ता इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही थी। करीब 7 दिन पहले वह अपनी शिकायत लेकर बेलबाग थाने भी पहुंची थी और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया था।
पीडि़ता का आरोप रहा कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे परेशान होकर बुधवार को वे उसने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया था और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई थी जहां उसने स्वयं पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगाने की कोशिश की थी। गनीमत रही कि वहां मौजूद पुलिस स्टॉफ ने उसे पकड़ लिया इसके बाद सुरक्षित हिरासत में लेकर बेलबाग थाने भेजा गया था।
वहीं बेलबाग थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर का कहना है कि पीडि़ता ने आपबीती पुलिस को सुनाई थी, पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए बोला था लेकिन युवती मामले में एफआईआर नहीं चाहती थी। सिर्फ युवक से शादी करना चाहती थी। पीडि़ता की काउंसलिंग कराई गई। पीडि़त गुरूवार को थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने तैयार हुई। जिसके बाद पीडि़ता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
