हथियारबंद नकाबपोशों ने होस्टल में धावा बोला, छात्र से चेन व 50 हजार लूटे

इंदौर. शहर के एक होस्टल में देर रात घुसे नकाबपोश बदमाशों के गिरोह ने छात्र पर हमला कर सोने की चेन और पचास हजार रुपए लूट लिए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, फुटेज में पांच हमलावर दो वाहनों से आते और भीतर घुसते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस पुरानी रंजिश की संभावना पर भी जांच कर रही है.

घटना भंवरकुआं क्षेत्र के सर्वानंद नगर स्थित आरजी होस्टल की है. यहां रहने वाले उज्जवल गुप्ता ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो दिन पहले रात करीब तीन बजे वह कमरे में सो रहा था, तभी दो कारों से आए करीब पांच नकाबपोश उसके कमरे तक पहुंच गए. उनके हाथों में रॉड और डंडे थे. सभी ने मिलकर उस पर हमला किया और धमकाते हुए चेन व करीब 50 हजार रुपए छीन लिए. पूरा घटनाक्रम करीब 15 मिनट में निपटा और बदमाश दोनों कारों से फरार हो गए. सीसीटीवी में पांचों आरोपी नजर आ रहे हैं, हालांकि चेहरों पर कपड़ा बंधा होने से पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है. जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि घटना से दो-तीन दिन पहले से कुछ संदिग्ध होस्टल के आसपास वाहन दौड़ाते देखे गए थे. मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अधार पर जांच कर आरोपियों की तलाश जारी है.

Next Post

जेम वायदा नीलामी मॉड्यूल से 2200 रुपए की संपत्तियां बिकीं

Sun Dec 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (वार्ता) सरकार के इलेक्ट्रॉनिक बाजार मंच (जेम) के वायदा नीलामी माड्यूल के माध्यम से 2021 से 2025 के बीच 2,200 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी संपत्तियों का निपटान किया गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार जेम के इस […]

You May Like