
पुलिस की रेड: एक हजार लीटर लाहन नष्ट
जबलपुर। धरहर पौड़ी के जंगल में शराब की भट्टियां धधक रही थी। पनागर पुलिस ने दबिश देकर 1 हजार लीटर लाहन नष्ट किया कच्ची शराब जप्त की। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
थानाप्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि धरहर पौड़ी के जंगल मे अवैध रूप से देशी शराब बनाई जा रही थी सूचना पर दबिश दी गई, घेराबंदी कर मुकेश बर्मन 35 वर्ष निवासी ग्राम पोनिया को पकड़ा गया, पूछताछ करने पर लल्लू बर्मन निवासी बिसैंधी के कहने पर शराब बनाना जिसके एवज में लल्लू बर्मन द्वारा 400 रूपये प्रतिदिन देना बताया, आरोपी मुकेश बर्मन के कब्जे से 95 लीटर कच्ची शराब, 1 सिल्वर का गंज जप्त किया गया। ड्रम में भरी लगभग 1 हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया।
इसी प्रकार धरहर जंगल में दबिश दी गई जहां में मोटर साइकिल चालक मोहन को छोड़कर भाग गया। मौके से 60 लीटर कच्ची शराब भरी मिली।
