मानसून के जल्दी आने की संभावना

जबलपुर।‌ दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार 27 से 28 मई में प्रवेश करने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों 17- 21 मई को जबलपुर ज़िले में अधिकतम 37-40 डिग्री सेल्सियस

एवं न्यूनतम 27-28 डिग्री सेल्सियस तापमान एवं 66-75 प्रतिशत नमी रहेगी। हल्की वर्षा एवं गहरे बादल की भी संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रो के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है।

एक ट्रफ़ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर विस्तृत है, एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्व मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर और दक्षिण गुजरात-उत्तर कोंकण तट पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है। एक चक्रवातीय परिसंचरण हरियाणा के ऊपर माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है।

Next Post

चाकूबाजी में प्रापर्टी डीलर समेत दो घायल

Fri May 16 , 2025
  जबलपुर। अधारताल और हनुमानताल में हुई चाकूबाजी में प्रापर्टी डीलर समेत दो लोग घायल हो गए। अधारताल पुलिस ने बताया कि मोन्टी केवट 18 वर्ष निवासी पानी की टंकी के पास महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शराब पीने के लिए रुपए न देने पर सागर कोल ने चाकू […]

You May Like

मनोरंजन