बाल भिक्षावृत्ति करते मिले तीन बच्चों को पहुँचाया बाल पुनर्वास गृह

ग्वालियर। बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन के उद्देश्य से ग्वालियर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों व चौराहों पर पहुँचकर भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों को समझाया। साथ ही भिक्षावृत्ति न करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान तीन बच्चे बाल भिक्षावृत्ति में संलग्न मिले। इन बच्चों को विधिवत कार्रवाई कर बाल पुनर्वास गृह में आश्रय दिलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत होटल तानसेन तिराहा, सिटी सेंटर, गोविंदपुरी चौराहा, मेला ग्राउंड, पिंटो पार्क व चार शहर का नाका क्षेत्र में टीम द्वारा सघन संपर्क कर भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों को समझाइश एवं चेतावनी दी गई।

संयुक्त टीम ने गोविंदपुरी चौराहा पर 9 वर्षीय एक बालक व 10 वर्षीय एक बालिका एवं होटल तानसेन तिराहा गाँधी रोड पर 12 वर्षीय एक बालिका को बाल भिक्षावृत्ति करने से बचाया। इन बच्चों को बाल कल्याण समिति की समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बालक गृह में पुनर्वास के लिए भर्ती कराया गया है। इस अभियान में महिला बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई, नेहरू युवा केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट एनजीओ के सदस्यों ने सक्रियता से भाग लिया। यह अभियान एक अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा।

Next Post

मानव तस्करी से बचे बिहार के 20 बच्चे, मजदूरी के लिए जा रहे थे सूरत

Wed Jul 16 , 2025
विदिशा।बुधवार को विदिशा रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का मामला सामने आया, जिसने न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था को सतर्क कर दिया, बल्कि सामाजिक तंत्र की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.आरपीएफ और विदिशा की सामाजिक संस्था सोशल वेलफेयर सोसाइटी की सतर्कता और संयुक्त प्रयासों के चलते 20 […]

You May Like