दूधमुंही बच्ची का अपहरण करने वाली महिला गिरफ्तार

चितरंगी। स्थानीय नगर के बाजार में आज दिन मंगलवार की दोपहर के उस समय हड़कंप मच गया जब एक दूधमुही बच्ची को उसी के मॉ के गोद से एक अज्ञात महिला छीन कर भाग गई। पुलिस की तत्परता से दूधमुही बच्ची को आरोपी महिला के कब्जे से बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।

चितरंगी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम तमई निवासी पानकली पाल पिता रामकेश पाल उम्र 30 वर्ष अपने माईका से ससुराल जा रही थी कि चितरंगी बाजार में आज दिन मंगलवार की दोपहर करीब 1 से दो बजे की बीच खड़ी थी। तभी एक अज्ञात महिला आई और दूधमुही बच्ची को लूट कर भाग खड़ी हुई। महिला चीख-पुकार करती रही। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुये सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर महिला की शिनाख्त कराते हुये पुलिस टीम छानबीन एवं तलाश में लग गई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची का अपहरण करने वाली महिला खटाई गांव की है। पुलिस ने तत्काल खटाई रवाना हुई और आरोपी महिला आरती नाई उर्फ रीता साहू पिता रामकुमार नाई दूधमुही बच्ची के साथ मिल गई। पुलिस ने अपह्त दो माह की बच्ची को बरामद कर उसकी मॉ पानकली को सौपते हुये आरोपी आरती के विरूद्ध बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध की। उक्त कार्रवाई में टीआई सुधेश तिवारी, एसआई सुरेन्द्र यादव, एएसआई रामजी पाण्डेय, प्रआर कैलाश सिंह, आर वीर प्रताप सिंह, शिव कुमार पटेल, सुभाष पाल, नूर आलम, जितेन्द्र तिवारी, प्रतिभा टोप्पो का योगदान सराहनीय रहा।

Next Post

जैक ड्रेपर चार सेटों में जीत के साथ दूसरे दौर में

Tue Aug 26 , 2025
न्यूयॉर्क, 26 अगस्त (वार्ता) ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी जैक ड्रेपर अर्जेंटीना के क्वालीफायर फेडेरिको अगस्टिन गोमेज को 6-4, 7-5, 6-7 (7-9), 6-2 से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं पिछले साल न्यूयॉर्क सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पांचवें वरीय खिलाड़ी, हाथ में चोट लगने के बाद […]

You May Like