सागर। एडिना ग्रुप ऑफ फार्मेसी के अंतर्गत एडिना इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एवं एडिना कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नवप्रवेशित बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘नवदीक्षा 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना और उनके नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत को यादगार बनाना रहा।
इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. प्रतीक जैन एवं डॉ. विवेक जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालयीन जीवन सीखने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने, शिक्षकों का सम्मान करने और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार जैन,एसोसिएट डायरेक्टर श्रीमती हर्षिता जैन, श्रीमती मंशा जैन, प्राचार्य डॉ. विवेक जैन, डॉ. रुपेश जैन, डॉ. हर्षिता जैन, डॉ. राहुल चौरसिया, डॉ. बसंत खरे सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन शुभी पाठक ने किया ।
