चाकू लेकर सड़क पर घूम रहे युवक ने हेड कांस्टेबल पर किए 8 वार

इंदौर. सदर बाजार के इमली बाजार चौराहे पर मंगलवार को नशे में चाकू लेकर उत्पात मचा रहे युवक को रोकना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया. मल्हारगंज थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल पवन सिसोदिया ने लोगों की सुरक्षा के लिए युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मी को लात मारकर गिरा दिया और चाकू से ताबड़तोड़ 7-8 वार कर दिए. हमले में हेड कांस्टेबल की जांघ, हाथ और गर्दन पर चोट आई है. उन्हें गंभीर हालत में शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया है.

बाणगंगा में रहने वाले शुभम जाटव नशे की हालत में इमली बाजार चौराहे के पास पहुंचा था. उसने चाकू की दुकान से चाकू उठाकर पहले अपने पेट पर वार कर लिया. दुकान मालिक ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उस पर भी हमला करने दौड़ा और रामबाग की ओर भागने लगा. इसी दौरान ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल पवन सिसोदिया की नजर उस पर पड़ी. लोगों को बचाने के लिए उन्होंने युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर ही हमला कर दिया. आरोपी के हमले में घायल हेड कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है. दूसरी ओर आरोपी भी घायल है और एमवाय अस्पताल में पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. मामले में एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा ने बताया कि आरोपी को पुलिस निगरानी में इलाज के लिए भर्ती कराया है. मामले में घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

रेल्वे वेंडर पर चाकू से वार

Tue Sep 29 , 2026
जबलपुर। सिविल लाइन में शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने रेल्वे वेंडर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मनीष कुमार पटेल 26 वर्ष निवासी इंदिरा मार्केट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like