
जबलपुर। सिविल लाइन में शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने रेल्वे वेंडर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मनीष कुमार पटेल 26 वर्ष निवासी इंदिरा मार्केट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रेल्वे में वेंडर है।
स्टेशन से इंदिरा मार्केट अंडा लेने जा रहा था जैसे ही शगुन होटल के सामने पहुंचा तभी स्कूटी से 2 लडक़े आये और शराब खरीदने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो स्कूटी चलाने वाले ने चाकू से हमलाकर चोट पहुंचा दी। दूसरे ने मारपीट की। पुलिस प्रकरण दज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
