गाजियाबाद पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ घायल

नैनीताल, 06 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार रात दिल्ली-गाजियाबाद के पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ लोग घायल हो गए। इनमें कुछ को गंभीर चोट आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पर्यटकों की अर्टिगा कार संख्या एचआर 51 सीई 1024 नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रहा था।। इस दौरान नलिनी के पास पहुंचते ही कार का ब्रेक फेल हो गया और कार सड़क पर पलट गई।

मंगोली चौकी पुलिस प्रभारी भूपेंद्र मेहता की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ को गंभीर चोट आई है।

घायलों में दीपाली, शर्मा, अंबिका शर्मा, रचित शर्मा, अमित शर्मा निवासीगण कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद, उप्र, पारुल शर्मा, हेमा शर्मा, कार्तिक शर्मा, निवासीगण दिल्ली और चालक जीतराम निवासी सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा शामिल हैं।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 06 फरवरी 2025

Thu Feb 6 , 2025
पंचांग 06 फरवरी 2025:- रा.मि. 17 संवत् 2081 माघ शुक्ल नवमीं गुरूवासरे रात 12/27, कृतिका नक्षत्रे रात 9/13, ब्रह्म योगे रात 8/35, बालव करणे सू.उ. 6/31 सू.अ. 5/29, चन्द्रचार वृषभ, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0. ——————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 06 फरवरी 2025 उनका आगामी वर्ष: वर्ष […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।