पार्कों और चौराहों का औद्योगिक इकाइयां करेंगी सौंदर्यीकरण

सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय क्षेत्र में संचालित विभिन्न कार्यो के प्रगति की जानकारी से कलेक्टर को अवगत कराया गया। जानकारी प्राप्त करने के पश्चात कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कि रैकिंग में नगर निगम सिंगरौली का प्रदर्शन बेहतर रहा है कितु अभी कई पैरामीटरो में कार्य करने की आवश्यकता है। स्वच्छ भारत मिशन की रैकिंग के सुधार हेतु अपशिष्ट पृथक्करण एवं निपटान सहित शहर का सौदर्यीकरण करने की विशेष आवश्यकता है।

कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अनुबंध एजेसिंयो के कार्य के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुयें निर्देश दिए कि एजेंसियों द्वारा अनुबंध का सही तरीके पालन नही किया जा रहा है। उन्होने निर्देश दिए कि एजेंसियो के द्वारा किए जा रहे कार्यो के नोडल अधिकारी नगर निगम कमिश्नर द्वारा नियुक्त किया जाये एवं इन कार्यो का नियमित रूप से कार्य स्थल पर पहुचकर मानीटरिग की जायें। सभी एजेसिया यह सुनिश्चित करे कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रगति सात दिवस में जमीनी स्तर पर दिखे। एजेसियो द्वारा स्वच्छ भारत मिशन मे किये जा रहे कार्यो का कन्सल्टेसी नियमित रूप से एमआईएस पोर्टल में दर्ज किया जायें इसी के साथ किसी भी प्रकार की प्रगति में कमी आने पर संबंधित एजेसी के द्वारा किए अनुबंध के आधार पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जायेगी।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुयें कहा कि शहर की साफ सफाई व्यवस्था उचित ढंग से नही की जा रही है आए दिन इसके संबंध में शिकायते प्राप्त हो रही है। संबंधित सीटाडेल एजेसी वार्डो में कचरा वाहनो को समय पर भेजकर कचरा उठाव कराना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने अभियान के प्रचार प्रसार हेतु नियुक्त एजेंसी को निर्देश दिए कि आईईसी गतिविधियों का प्राथमिकता के साथ नगर निगम क्षेत्रो में संचालन किया जाना सुनिश्चित करे इन गतिविधियों में होटल एसोसिएसन, व्यापारी संगठन, एनजीओ, औद्योगिक संस्थाओ, छात्र छात्राओ को शामिल कर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति संवेदीकरण किया जायें।इन गतिविधियों का योजनाबंद्ध क्रियान्वन किया जाना सुनिश्चित करे।
कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करे। साथ ही मेडिकल वेस्ट खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में ही आवश्यक व्यवस्थाए किया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर सर्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय की बेहतर साफ सफाई व्यवस्था हेतु नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि शौचालयो की नियमित रूप से साफ सफाई की जायें तथा यह सुनिश्चित करे कि सामुदायिक शौचालय समय पर खुले इसकी निगरानी हेतु सभी वार्डो में सहायक यंत्रियों को जिम्मेदारी सौपे।

कलेक्टर ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहो एवं पार्को की सौदर्यीकरण हेतु जिले में संचालित औद्योगिक कम्पनियो को जिम्मेदारी सौपी जाये साथ ही मुड़वानी डैम जैसे टूरिस्ट प्वाईटो का चयन कर उनमे सौदर्यीकरण का कार्य कर विकशित किया जायें। बैठक के अंत में कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम सिंगरौली को स्वच्छता मिशन की रैकिंग में अव्वल बनाने के लिए सभी विषयो पर उत्तम कार्य करने के साथ साथ क्षेत्र की जनता में कचरा प्रबंधन हेतु जगरूकता लाने की आवश्यकता है जिसके लिए हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। बैठक के दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, उपायुक्त आरपी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बीएल चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त ज्योती सिंह, रूपाली द्विवेदी सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

मनरेगा निर्माण कार्यों में लापरवाही: 24 उपयंत्रियों को नोटिस

Thu Dec 18 , 2025
सिंगरौली: मनरेगा योजनान्तर्गत पुराने वित्तीय वर्षों के अपूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र जारी न करने एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण न कराये जाने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश कुमार गोमे द्वारा जनपद पंचायत के 24 उपयंत्रियों को कार्य पूर्णता में […]

You May Like