सतना: जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमरिया निवासी बालेन्द्र चतुर्वेदी (पिता बद्री विशाल, उम्र 45 वर्ष) पर अज्ञात लोगों ने लाठी से हमला कर नकदी लूट ली।मिली जानकारी के अनुसार बालेन्द्र चतुर्वेदी बीती रात प्रिज्म सीमेंट से ड्यूटी कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। रात लगभग 7:45 बजे जब वे चौकी बाबूपुर अंतर्गत उमरी गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर लाठी से हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपियों ने उनके पास रखी करीब 5 हजार रुपये की नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर घायल ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल बिरला अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक के शरीर पर गंभीर चोटें पाए जाने पर उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच जारी है।
