ओंकारेश्वर। नर्मदा घाटों पर डूबने से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को गोमुख घाट पर नर्मदा स्नान के दौरान उज्जैन जिले के कवासा निवासी 18 वर्षीय आकाश रायकवार गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आकाश अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से ओंकारेश्वर पहुंचा था और सुबह करीब 8:30 बजे दोनों नर्मदा स्नान के लिए गोमुख घाट गए थे। सूचना मिलते ही नगर परिषद के गोताखोर तुकाराम केवट और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मांधाता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घाटों पर डूबने से इस साल अब तक 25 लोगों की मौत की बात सामने आई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Next Post
महाकाल मंदिर में कावड़ियों का हंगामा, 7 सुरक्षा कर्मी घायल
Wed Aug 26 , 2026
उज्जैन। श्रावण मास के अंतिम दिन बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कांवड़ यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग बैरिकेडिंग पार कर नंदी हॉल में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। उन्हें […]

You May Like
-
2 years ago
सकुशल उज्जैन पहुंचे 4 दिन से लापता वैज्ञानिक
-
5 months ago
सब्जी में छिपकली, परिवार के 5 लोग बेहोश
-
2 years ago
छतरपुर से आया व्यक्ति इंदौर स्टेशन से लापता