आत्मनिर्भर भारत और रोजगार को बढ़ावा देने भोपाल के MVM ग्राउंड पर 23 अक्टूबर से स्वदेशी मेला-2026: देखिए क्या रहेगा खास

भोपाल। भारत को आत्मनिर्भर बनाने, देश में रोजगार के अवसर पैदा करने और विदेशी टैक्स व टैरिफ में जाने वाले धन को अपने देश में ही रोकने के उद्देश्य से भोपाल के MVM ग्राउंड पर 23 अक्टूबर से 4 नवंबर तक भव्य ‘स्वदेशी मेला-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। स्वदेशी जागरण मंच और स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के इस संयुक्त प्रयास में देश के हमारे स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को सीधे बढ़ावा मिलेगा। मेले में नागालैंड, मिजोरम, पंजाब के स्टॉल, खास मालवा का स्टोन और आदिवासी कल्चरल फूड के स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे, जिससे शहर में ही गाँव के पारंपरिक स्वाद का आनंद भी लिया जा सकेगा।

Next Post

इंदौर में क्रिकेट का तूफान! भारत-वेस्टइंडीज की टीमें पहुंचीं, फैंस में जबरदस्त उत्साह 

Sat Oct 10 , 2026
इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले का रोमांच बढ़ गया है। शनिवार को दोनों टीमें चार्टर्ड विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं। तिलक वर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन और कुलदीप यादव समेत खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए फैंस उत्साहित दिखे। 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम […]

You May Like