ग्वालियर: जिले में बालिकाओं को एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) का टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी है, ग्वालियर जिले के 25 टीकाकरण केन्द्रों पर 14 से 15 वर्ष की आयु के बीच की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है, यह 160 से अधिक देशों में एचपीवी वैक्सीन पहले से ही लगाई जा रही है।
जिले में अब तक कुल 11509 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है, सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे खतरनाक कैंसर है. इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एचपीवी का टीकाकरण प्रारंभ किया गया है।यह टीकाकरण अभियान अप्रैल एवं मई तक चलाया जाएगा।
इस टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं जिन्होंने अपना 15 जन्मदिन नहीं मनाया है उन्हें एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के द्वारा किशोरी बालिकाओं के परिजनों को एच पी वी टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी दी जा रही है।
