
दमोह। सिटी कोतवाली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, स्कार्पियों वाहन में लोड 18 पेटी अवैध शराब कुल 165 लीटर मय वाहन के 590000 का मशरुका जप्त की मामले का संक्षिप्त विवरण सीएसपी एचआर पांडे ने यह बताया कि पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। जो पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना तंत्र मजबूत किया। जिसके तारतम्य में 28-29 अक्षशटूबर 26 की रात्रि में मुखबिर सूचना के आधार पर पथरिया फाटक ब्रिज के पास से स्कार्पियो वाहन क्र यूपी 14 व बीसी 0262 में लोड 18 पेटी अवैध शराब कुल 165 लीटर कीमती मय वाहन 590000 रूपये का जप्त की गयी। आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध क्र 939/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी वाहन चालक गौरव ठाकुर निवासी हिण्डोरिया की तलाश जारी है। जप्त मशरुका 15 पेटी लाल मसाला व 03 पेटी देशी प्लेन कुल 165 लीटर अवैध शराब स्कार्पियो वाहन क्र UP14BC0262 कुल मशरुका कीमती 590000 रुपये
फरार आरोपी:- स्कार्पियो वाहन क्र यूपी 14 बीसी 0262 का चालक गौरव ठाकुर निवासी हिण्डोरिया जिला दमोह
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी – निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली, उनि सत्यभामा मिश्रा, प्रआर अभिषेक चौबे, आर नरेन्द्र पटेरिया, आर. गनपत, आर कमल गुर्जर, आर. प्रदीप चौधरी, आर. भूपेन्द्र पाण्डेय, आर. योगेन्द्र यादव, आर. दीपचंद, आर. भोला कुर्मी का योगदान रहा।
