चाकू से गोदकर युवक की हत्या,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। गौतम नगर इलाके में एक 25 साल के युवक को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी मौके से फरार चल रहा है. पुलिस तलाश में जुटी है. पारिवारिक रंजिश के चलते वारदात की गई. युवक अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर का था.

जानकारी के मुताबिक सचिन पंथी अटल अयूब नगर का रहने वाला था. वह सेल्समैन का काम करता था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी राकेश पंथी उनका पड़ोसी और रिश्तेदार है. वह सचिन के परिवार की महिलाओं पर अक्सर गलत टिप्पणी करता था, जिससे आरोपी से सचिन के परिवार के बीच मनमुटाव बना था. आरोप है कि रविवार को रात के समय, जब सचिन शराब की दुकान की तरफ गया था. इस दौरान आरोपी राकेश पहले से ही सचिन पर वार करने की नियत से उधर गया था. मौका पाकर आरोपी राकेश ने सचिन पर चाकू से चार बार हमला किया. आरोपी ने सचिन के पेट, सीने और पीठ पर चाकू मारी. आरोपी राकेश इसके बाद मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल सचिन को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गौतम नगर थाना पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी फिलहाल फरार है, उसकी तलाश में गौतम नगर थाना पुलिस जुटी है.

Next Post

उल्टी-दस्त से एक ही परिवार के 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Mon Jul 27 , 2026
सीधी । जिले के रामडीह गांव के उल्टी-दस्त से पीड़ित एक ही परिवार के 5 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर थी। बताया गया है कि सोमवार को एक ही परिवार के पांच बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें लगातार उल्टी और […]

You May Like