ब्यावरा: नगर मेें पचोर रोड पर कचनारिया के समीप स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ( आईटीआई ) में इस सत्र से कम्प्यूटर आधारित कोपा (कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ) ट्रेड प्रारंभ किया गया है, इस ट्रेड के माध्यम से छात्र कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी के साथ ही कम्प्यूटर के बार में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर रहे है. कम्प्यूटर आधारित यह ट्रेड छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सार्थक सिद्ध होगा.
विदित है कि स्थानीय आईटीआई में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों के तहत इलेट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, वेल्डर के साथ ही इस सत्र से नवीन कोपा ट्रेड शुरु किया गया है. फिलहाल 24 सीटे है जिनके लिए आवेदन बुलाए गये थे सभी सीटे फुल हो गई है. गत सत्र से कोपा ट्रेड की सीटे बढ़ाकर 48 करने की बात प्रबंधन द्वारा कही जा रही है.
एनसीवीटी पाठ्यक्रम के तहत मिलेगा सर्टिफिकेट
कोपा ट्रेड एक वर्ष के लिए होगा. इसकी परीक्षा उत्र्तीण करने पर एनसीवीटी पाठ्यक्रम के तहत सर्टिफिकेट मिलेगा जो कि किसी भी शासकीय विभाग, प्रायवेट संस्थानों में कहीं अधिक सार्थक होगा. साथ ही यह ट्रेड करने के बाद छात्र कम्प्यूटर आधारित अपना कोई भी व्यवसाय शुर कर सकते है. इस सत्र में आईटीआई में सभी ट्रेड में करीब 140 छात्रों के नवीन एडमिशन हुए है जबकि लगभग 50 छात्र पूर्व से यहां पढ़ाई कर रहे है. प्रत्येक ट्रेड में 20 या 24 छात्र है. गौरतलब है कि जिले में 6 स्थानों पर आईटीआई संचालित है.
