भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का आपसी सहमति से तलाक 9 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता !

अनूपपुर:शहडोल संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पूर्व भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह मरावी का वैवाहिक संबंध अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम जिला न्यायालय ने दोनों की पारस्परिक सहमति (Mutual Consent) के आधार पर विवाह विच्छेद (Divorce) की डिक्री पारित कर दी है।
दोनों का विवाह 23 नवंबर 2017 को हिंदू रीति-रिवाज से राजेंद्रग्राम में हुआ था। शादी के करीब 9 साल बाद कोर्ट से तलाक की डिक्री जारी हुई है। दोनों के बीच आपसी मतभेद के कारण वे 5 मई 2021 से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे।
दोनों की 5 साल की बेटी गिरिशा सिंह (जन्म 20 जून 2019) है। बेटी की पूरी कस्टडी सांसद हिमाद्री सिंह के पास ही रहेगी।बेटी के पालन-पोषण, शिक्षा स्वास्थ्य और भविष्य के सभी खर्चों की जिम्मेदारी हिमाद्री सिंह खुद उठाएंगी।उन्होंने पति नरेंद्र मरावी से अपने या बेटी के लिए किसी भी तरह का गुजारा भत्ता (Alimony) लेने से स्पष्ट इनकार किया है।
तलाक हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13-बी के तहत दिया गया।कोर्ट ने नियमानुसार दोनों को अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए 6 महीने का कूलिंग-ऑफ पीरियड (समय) दिया था और सुलह के प्रयास भी किए थे।
6 महीने की अवधि बीतने के बाद भी जब दोनों ने साथ रहने में असमर्थता जताई, तब अदालत ने 3 सितंबर 2026 को तलाक की अंतिम डिक्री मंजूर की।
दोनों पक्षों ने कोर्ट को सूचित किया कि जेवरात और उपहारों लेन-देन को लेकर उनके बीच कोई विवाद नहीं है।

Next Post

श्रीराम इंस्टीट्यूट में 36 लाख का फीस घोटाला, अकाउंटेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon Sep 14 , 2026
जबलपुर। शहर के प्रतिष्ठित श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 36 लाख 81 हजार 730 रूपये का फीस घोटाला हुआ। संस्थान के ही एक भरोसेमंद अकाउंटेंट ने छात्रों के भविष्य और कॉलेज के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। आरोपी ने कॉलेज के नियमों को ताक पर रखकर छात्रों से लाखों […]

You May Like