केवीएन प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘जन नायकन’ का पहला लुक रिलीज किया

मुंबई, (वार्ता) केवीएन प्रोडक्शंस ने फिल्म जन नायकन का पहला लुक रिलीज कर दिया है।

फिल्म जन नायकन एक ऐतिहासिक परियोजना है। इस फिल्म का पहला लुक पोस्टर जन नायकन के सार को दर्शाता है, जिसमें अभिनेता विजय एक ऊंचे मंच पर आत्मविश्वास से खड़े होकर, समर्थकों की एक उत्साहित भीड़ के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो उनके प्रशंसकों के साथ उनके अद्वितीय संबंध का प्रतीक है। आधिकारिक रूप से घोषणा साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, हम उन्हें #जन नायकन ##थलपथी69फर्स्टलुक

फ़िल्म जन नायकन के निर्देशक एच. विनोथ हैं, जो अपनी मनोरंजक कहानियों से दर्शकों को बांधे रखने की अपनी क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं। रॉकस्टार अनिरुद्ध इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण केभीएन प्रोडक्शंस के वेंकट के. नारायण ने किया है। सह-निर्माता जगदीश पलानीसामी और लोहित एन. के हैं। फिल्म जन नायकन अभिनेता विजय के करिश्मे और भारतीय सिनेमा पर उनके बेजोड़ प्रभाव का जश्न मनाने के लिए तैयार है।

Next Post

फिल्म दिल्ली फाइल्स से मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक रिलीज

Mon Jan 27 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म दिल्ली फाइल्स से मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक रिलीज हो गया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्मों के जरिए इतिहास और समाज से जुड़ी कई अहम बातों को सामने लाया है।विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म द दिल्ली फाइल्स के […]

You May Like