तिरंगा रेली के दौरान लगे देशभक्ति के नारे,कलेक्टर,जनप्रतिनिधि,स्कूली छात्र,जागरूक लोग हुए शामिल

पांढुरना, हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान जिला कलेक्टर,स्कूली छात्र,जनप्रतिनिधि, जागरूक नागरिकों द्वारा लगाए गए देश भक्ति के नारों के जयकारों से पूरा नगर गुंजता रहा।

सरकार के निर्देशों के परिपालन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को नगर पालिका मैदान में तिरंगा रेली निकाली गई ,जिसमें जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी,कर्मचारी,नगर मुख्यालय के लगभग सभी शासकीय ,अर्ध शासकीय स्कूलों के छात्र,जनप्रतिनिधि,राजनीतिक दलों के नेता,कार्यकर्ताओं के साथ ही बडी संख्या में जागरूक नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे,यह तिरंगा रेली नगर पालिका स्कूल के प्रारंभ होकर,पंचशील चौक,शिवाजी चौक,तीन शेर चौक,जय स्तंभ,गुजरी बाजार से होते हुए वापस नगर पालिका मैदान पहुंची,रेली के दौरान सभी देशभक्ति के नारे लगा रहें थे।

इस तिरंगा रेली में जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ,अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर,संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, श्रीमती नेहा सोनी,एसडीएम श्रीमती अलका एक्का,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले,नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े , पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नानाभाऊ मोहोड,जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड,उपाध्यक्ष ठाकुर उज्वलसिंह चौहान,नपा सभापति , पार्षदगण, नगर के लगभग सभी स्कूलों के छात्र-छात्राए तथा बडी संख्या में जागरूक लोगों ने रेली में देशभक्ति के गगणभेंदी नारे लगाते हुए सभी लोगों को पूरे सम्मान क साथ अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है।

Next Post

पार्टी से लौट रहे युवक की चाकू गोद कर हत्या, चार आरोपियो ने की वारदात

Thu Aug 13 , 2026
रीवा,  रीवा जिले के गोविंदगढ़ में मौज मस्ती के बीच मामूली विवाद को लेकर एक युवक को उसके ही पहचान वालों ने चा$कू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. चाकू बाजी में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

You May Like