तवाडेम के खुले गेटों का नजारा देखने उमड़े सैलानी

इटारसी। भारी बारिश के चलते तवाडेम के तीन गेट खोले जाने के बाद सैलानियों की भारी भीड़ डैम पर उमड़ पड़ी। डेम से निकलते पानी का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक तवाडेम पहुंच रहे हैं। तेज बहाव और झरनों जैसे दृश्यों ने लोगों को आकर्षित किया है। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग परिवार सहित यहां पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के प्रबंध तेज कर दिए हैं। वहीं पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Next Post

साडरा में अवैध रूप से 63 बोरी खाद जब्त

Fri Jul 25 , 2025
बालाघाट। ग्राम साडरा में 24 जुलाई को अज्ञात सूचना पर अवैध रूप से भंडारित 63 बोरी रासायनिक खाद जब्त की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कमलचंद सिंहसार, कृषि अधिकारी खुदीराम सनोडिया, तहसीलदार संजय बारस्कर एवं उर्वरक निरीक्षक कुलदीप गनवीर ने संयुक्त निरीक्षण में यह कार्रवाई की। ग्राम साडरा निवासी पद्माकर बिल्हारे […]

You May Like