पाली में नकली सोने के सहारे लाखों की ठगी, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे

उमरिया/पाली। धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलने के बावजूद लोग लालच में फंस जाते हैं। ऐसा ही मामला पाली थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां कम कीमत पर सोना खरीदने के चक्कर में बिलासपुर निवासी संतराम सोनी ठगी का शिकार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

करीब एक माह पूर्व फरार मुख्य आरोपी राजेश बहेलिया ने संतराम से परिचय बढ़ाया और ‘तांत्रिक बाबा’ से मिले पुराने सोने को सस्ते दामों पर दिलाने का झांसा दिया। 1 सितंबर को पाली बुलाकर आरोपियों ने असली सोने की टिकली दिखाकर भरोसा जीता और ₹4.50 लाख नगद ले भागे। बाद में पोटली खोलने पर सोना नकली निकला।

शिकायत पर पुलिस ने घेराबंदी कर बुद्धुलाल कोल, अबसलाल बहेलिया और एक आपचारी बालक को गिरफ्तार किया, जबकि मास्टरमाइंड राजेश फरार है। पुलिस ने नगद रकम और बोलेरो वाहन जब्त किया है। गिरोह से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य अपराधों के खुलासे की संभावना है।

Next Post

मूंग का भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसान फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा कलेक्टर की समझाइश पर नीचे उतरा

Tue Sep 2 , 2025
रायसेन।रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर लंच के बाद दलित किसान कल्ला रजक अपनी मूंग की फसल का भुगतान नहीं मिलने से आहत होकर पेड़ पर चढ़ गया।देवरी तहसील के केकड़ा निवासी दलित किसान कल्ला रजक ने रस्सी लेकर और गमछा कंधे पर डालकर आत्महत्या की चेतावनी दी ।और […]

You May Like