कोलंबो, 31 जुलाई (वार्ता) श्रीलंका में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों की जाँच आयोग (सीआईएबीओसी) ने गुरुवार को घोषणा की कि 2025 के पहले छह महीनों में रिश्वत मांगने के आरोप में 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सीआईएबीओसी के अनुसार आयोग को एक जनवरी से 30 जून, 2025 के बीच 3,022 शिकायतें मिलीं। इस अवधि के दौरान, अधिकारियों ने 27 छापे मारकर 34 लोगों को गिरफ्तार किया।
सीआईएबीओसी ने कहा कि संदिग्धों में दस श्रीलंकाई पुलिस अधिकारी, न्याय मंत्रालय के पाँच अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के दो और श्रीलंका परिवहन बोर्ड के दो अधिकारी शामिल हैं।
आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में अधिकारियों ने रिश्वतखोरी के आरोप में 86 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।
