सड़क पर हुए विवाद के बाद युवती से की युवक ने मारपीट

गुस्साए लोगों ने आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले किया

इंदौर. विजयनगर थाना क्षेत्र के मेघदूत गार्डन के पास एक युवती की एक्टिवा की टक्कर दो युवकों की मोपेड से हो गई. मामूली सड़क हादसे के बाद बहस शुरू हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई. विवाद के दौरान एक युवक ने युवती को लात मार दी, जिससे गुस्साए लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

विजयनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के स्कीम नम्बर 78 में रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है, कि मेघदूत नगर में रहने वाले मिलिंद नामक युवक और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने मिलिंद और उसके साथी के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अरविंदो अस्पताल से अपने घर लौट रही थी. जब वह एचडीएफसी बैंक के पास पहुंची, तो उसकी एक्टिवा एक मोपेड से टकरा गई. इस पर मोपेड सवार युवक ने गाड़ी को नुकसान पहुंचने की बात कही और बहस करने लगा. तभी उसका साथी भी वहां आया और युवती को अपशब्द कहने लगा. विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने युवती का कॉलर पकड़कर धक्का दिया और एक ने लात मार दी. इस घटना को आसपास मौजूद लोगों ने देखा और कुछ ने वीडियो भी बनाया. गुस्साए लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया.

पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि मिलिंद मेघदूत नगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

Next Post

अखिल भारतीय रूपक महोत्सव का समापन

Sat Feb 15 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like