
दतिया। शहर के चर्चित राजेंद्र गॉगोटिया हत्याकांड में कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। विशेष न्यायाधीश राजेश भंडारी की अदालत ने आरोपी नरेंद्र प्रजापति को हत्या और लूट का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
