खरगे, राहुल, प्रियंका ने देशवासियों को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को लोहड़ी की बधाई दी है।

 

श्री खरगे ने कहा, “लोहड़ी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। हमारे अन्नदाता किसानों के अथक परिश्रम के बाद हुई फसल उपज को हर्षोल्लास से मनाने वाला ये त्योहार सम्पन्नता और समृद्धि का प्रतीक है। आशा है ये पर्व आप सबके जीवन में अपार ख़ुशियाँ लेकर आए।”

 

श्री गाँधी ने कहा, “आप सभी को लोहड़ी की लख-लख बधाइयां। आशा करता हूं यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उल्लास लेकर आए।”

 

श्रीमती वाड्रा ने कहा, “आप सभी को लोक आस्था, किसानी और नई फसल के उत्सव लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सबके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करे।”

Next Post

भारत ने नेपाल से दुग्ध निर्यात में दिक्कतों का मुद्दा उठाया

Mon Jan 13 , 2025
नयी दिल्ली 12 जनवरी (वार्ता) सरकार ने नेपाल के समक्ष भारत से वहां दूध और दुग्ध उत्पादकों के निर्यात में रूकावटों का मुद्दा उठाया है। भारत में नेपाल के अनुरोध पर उसे गेहूं की आपूर्ति के बारे में निर्णय की भी आधिकारिक रूप से जानकारी दे दी है।   वाणिज्य […]

You May Like

मनोरंजन