वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो चालक से अवैध चाकू बरामद

इंदौर:सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो चालक के पास से अवैध चाकू बरामद किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.कोतवाली थाने में पदस्थ सब उपनिरीक्षक तुलसीराम रघुवंशी ने बताया वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो रिक्शा नम्बर एमपी 09 जेड क्यू 6984 को रोका, जब चालक अरूण थनवार की तलाशी ली गई, तो उसकी पैंट की बाईं जेब से एक काले रंग का खटकेदार चाकू बरामद हुआ.

पूछताछ में आरोपी के पास चाकू रखने की कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई. आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है कि आरोपी चाकू लेकर क्यों घूम रहा था और उसका कोई आपराधिक रिकार्ड तो नहीं है.

Next Post

देखभाल के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, बैंक कर्मियों समेत कई पर केस दर्ज

Sat Mar 1 , 2025
इंदौर:एमआईजी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के बैंक खातों से करोड़ों रुपए निकालने और उनकी संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने देखभाल के लिए नियुक्त युवक सहित बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है. मामले में पुलिस जांच […]

You May Like