कोर्ट परिसर के बाहर मिली लाश

जबलपुर: जिला न्यायालय गेट नं 4 के पास ओमती में एक युवक की लाश पड़ी मिली। मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है साथ ही मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद जहीर खान पिता हमीद खान 69 वर्ष निवासी मेडिकल ओमती ने सूचना दी कि टहलने न्यायालय तरफ गया था, वहीं गेट नं 4 के आगे पट्टी में अज्ञात मृतक पुरुष उम्र करीब 35 वर्ष पडा था, जिसे हिला डुला कर देखा तो मृत अवस्था में पडा हुआ। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं।

Next Post

दास्ता पत्नी को स्लीमनाबाद ले गया पति, बिगड़ी तबियत, जबलपुर में मौत, जहर देने का शक

Wed Oct 22 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में रहने वाली दास्ता पत्नी को पति स्लीमनाबाद कटनी ले गया जहां महिला की तबियत गई, जिसे इलाज के जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पति पर जहर देने का शक है‌।‌ पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने […]

You May Like