23वें विशिष्ट सदस्य सम्मान समारोह में 75 पार के चार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी सम्मानित

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा शनिवार को जहांगीराबाद स्थित पुलिस परिवहन शोध संस्थान में 23वां विशिष्ट सदस्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। यह परंपरा वर्ष 2003 से निरंतर जारी है।

समारोह में 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के चार सेवानिवृत्त अधिकारियों—राजन सिंह, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, राम कुमार वर्मा और शरदचंद्र दुबे—को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डीजीपी मकवाणा ने अपने सेवा काल के महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए। उन्होंने कुख्यात “चड्डी बनियान गैंग” की गिरफ्तारी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए गए कार्यों का विशेष उल्लेख किया।

उन्होंने विभाग में चल रहे सुधारों की जानकारी देते हुए डायल-112 आपात सेवा, हार्टफुलनेस के सहयोग से ध्यान प्रशिक्षण, ई-ऑफिस प्रणाली, साइबर जागरूकता अभियान तथा स्थानांतरण, भर्ती और बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के प्रयासों के साथ पेंशनर्स के कल्याण संबंधी उपायों पर प्रकाश डाला।

Next Post

IPL में डेब्यू करते ही छाए जैकब डफी, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब

Sun Mar 29 , 2026
आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से हराया। जैकब डफी की घातक गेंदबाजी और विराट-देवदत्त की शानदार पारियों से बेंगलुरु ने आसान जीत दर्ज की। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद […]

You May Like