फेयरवेल पार्टी में ठुमके पड़े भारी, ‘गोरे-गोरे गाल’ और ‘कजरारे’ पर बवाल, कुलगुरु ने बिठाई जांच

गुना। क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में फेयरवेल पार्टी में फूहड़ गानों पर डांस करना आयोजकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कुलगुरु ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

21 सितंबर को विश्वविद्यालय में विदाई समारोह आयोजित हुआ था। मंच पर “बड़ी मुश्किल बाबा…”, “गोरे-गोरे गालों पर काला-काला तिल” और “कजरारे-कजरारे…” जैसे गानों पर छात्र-छात्राओं ने डांस किया। नीचे बैठे छात्रों ने सीटियां बजाकर जमकर मस्ती की।

वीडियो वायरल होने और मामला तूल पकड़ने पर कुलगुरु डॉ. किशन यादव ने संज्ञान लिया। पूरे मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई है, जो सात दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

UPI पर चार्ज लगा तो क्या करेंगे लोग? कैश, कार्ड या UPI—आम लोगों ने बताया अपना विकल्प

Thu Sep 24 , 2026
भोपाल। UPI आज रोजमर्रा के पेमेंट का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन अगर UPI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज लगाया जाता है, तो आम लोग कैश, कार्ड या UPI में से क्या चुनेंगे? इसी सवाल को लेकर भोपाल में लोगों से बातचीत की गई। लोगों का कहना है कि पहले […]

You May Like