चित्तौड़गढ़ में हादसा, ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, उज्जैन के 4 श्रद्धालुओं की मौत

उज्जैन। उज्जैन से श्री सांवलियाजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार असंतुलित होकर डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर रविवार रात को यह हादसा हुआ।सभी श्रद्धालु उज्जैन जिले के निवासी थे और सांवलियाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मृतकों के शव निंबाहेड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जहां परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई ।

निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस के अनुसार उज्जैन से स्कॉर्पियो में सवार श्रद्धालु सांवलियाजी मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने के बाद चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र में जलिया चेक पोस्ट के पास स्कॉर्पियो असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर गई और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत निंबाहेड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही निंबाहेड़ा पुलिस उपअधीक्षक बद्रीलाल राव भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मृतकों के नाम

हादसे में उज्जैन जिले के गाँव इगोरिया निवासी गौरव कुमार पुत्र जगदीश पवार, राजा, उज्जैन निवासी अनिल कुमार पुत्र रामचंद्र नरवाल तथा बदनावर खेड़ा निवासी संजू देपानी की मौत हो गई। वहीं दीपक पुत्र रमेश देपाल, योगेश पुत्र निलेश भांबी और सुनील पुत्र प्रहलाद बलाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल निंबाहेड़ा अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Next Post

भीषण गर्मी से राहत दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: रेखा गुप्ता

Mon Apr 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्लीवासियों को गर्मी और लू से बचाने के लिए एक वैज्ञानिक और जन-उन्मुख योजना के तहत ‘दिल्ली हीट एक्शन प्लान 2025’ शुरू किया गया है। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की जनता को आगामी […]

You May Like