इंदौर: शहर स्वच्छता का 8 वीं बार सिरमौर बना है ,,स्वच्छता लीग में नंबर वन आने के बाद कैलाश विजयवर्गीय, महापुर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त शिवम वर्मा ने ग्रहण किया पुरस्कार। नगर निगम में ढोल धमाकों के साथ आतिश बाजी और बांटी मिठाई ।
निगम परिसर में एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, नंदू पहाड़िया,अपर आयुक्त रोहित सिसोनियाँ, नरेंद्रनाथ पाण्डे, मनोज पाठक, अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी, सचिव गरोठिया सहित बड़ी संख्या में निगम अधिकारी और सफाई मित्र मौजूद थे। पुरस्कार की घोषणा होते ही निगम सफाई कर्मियों ने जश्न मनाना शुरू किया। ढोलक की थाप पर सफाई से जुड़े अधिकारियों और सफाई मित्रों ने जमकर ठुमके लगाए।
