नगर-निगम में अनाप-शनाप दरों में की जा रही में खरीदी

जबलपुर: नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं समस्त कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम के जल विभाग एवं अन्य विभागों में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगाए हैं। पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि वर्तमान नगर निगम में कंसलटेंट एवं खरीदी चाहे वह किसी भी विभाग की हो उस पर अनाप-शनाप दरों में की जा रही है। वहीं जल विभाग में रिपेयरिंग एवं विभिन्न कार्यों के नाम पर नगर निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि जब कांग्रेस पार्षद दल ने इन भुगतानों का किस-किस एजेंसियों को किया गया इसकी जानकारी मांगी तो आज तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई, जिस पर उनके द्वारा सूचना के अधिकार के तहत भी भुगतानों की जानकारी मांगी गई है। कांग्रेस पार्षद दल ने बताया कि वित्तीय वर्ष में 2023-24 में जल विभाग द्वारा रिपेयरिंग एवं सुधार कार्य में कुल राशि 62, 81, 59. 929 रुपए कुआ सफाई, लीकेज सुधार, बोरवेल सुधार, हैण्ड पम्प सुधार, जल शुद्धीकरण के कार्य में खर्च की गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिपेयरिंग एवं सुधार कार्य में 4104. 53, 185 रूपए खर्च किया गया।

वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में जल विभाग द्वारा 38. 31. 50. 219 रुपए रियरिंग एवं मेंटनेंस पर खर्च किये गये। वर्ष 2023- 24 में कुओं की सफाई में 2, 34, 47, 245 रुपए, वहीं पम्प सुधार कार्य में 3. 42. 35. 201 रुपए खर्च किये गये है। इसी प्रकार ए.क्यू.आई के फंड में भी विशेषज्ञों एच सलाहकारों की नियुक्ति घर 1. 77, 94, 838 रूपए खर्च किये गये हैं। इसी प्रकार मशीनों की खरीदी दिसम्बर 2023 से लेकर जून 2024 तक 8.03.05.953 रूपये की गई है, जबकि इन 10 मशीनों की कीमत अधिकतम 4 करोड़ से ज्यादा नहीं है।

Next Post

5 लाख का ईनामी आतंकवादी फिरोज खान गिरफ्तार

Wed Apr 2 , 2025
रतलाम: जयपुर सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल आतंकी फिरोज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आंतकी फिरोज खान काफी लंबे समय से फरार चल रहा था।पिछले लंबे समय से फरार चल रहे रतलाम के रहने वाले आतंकी फिरोज खान पर एनआईए ने 5 लाख रुपए का इनाम […]

You May Like